सीमा-विवाद में उलझी पुलिस, भड़के लोग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फतुहा : पुलिस की कार्यशैली से नाराज लोगों ने फतुहा रेलवे स्टेशन पर जमकर बवाल काटा. आक्रोशित लोगों ने रेल थाना एवं स्टेशन को निशाना बनाया. जमकर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी हुई. लोगों के पथराव में रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार राय का सिर फट गया. कुछ देर के लिए पूरा स्टेशन रण क्षेत्र में तब्दील हो […]
विज्ञापन
फतुहा : पुलिस की कार्यशैली से नाराज लोगों ने फतुहा रेलवे स्टेशन पर जमकर बवाल काटा. आक्रोशित लोगों ने रेल थाना एवं स्टेशन को निशाना बनाया. जमकर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी हुई. लोगों के पथराव में रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार राय का सिर फट गया. कुछ देर के लिए पूरा स्टेशन रण क्षेत्र में तब्दील हो गया और आक्रोशित लोगों की गिरफ्त में रहा. इस दौरान रेल पुलिस अपनी जान बचाती दिखी. मामला लोकल थाने का था या रेल थाने का आखिर मृतक रेलवे कर्ममचारी ही तो था.
मामला यह हुआ ये की रेलवे पावर हाउस के स्विच रूम कर्मचारी रमेश राय का कार्यालय में संदिग्धहालात में शव मिला. मौत की खबर पर परिजन पहुंचे और शव को देख हत्या की आशंका व्यक्त की और रेल थाने में मामला दर्ज कराने पहुंचे. थानाध्यक्ष अनिल कुमार राय ने परिजनों को फतुहा थाने की सीमा की बात कह मामले को टालने की कोशिश की और परिजनों को बताया कि ये लोकल थाने का मामला है.
लोकल थाने को सूचना भी नहीं दी. लोकल थाने ने भी इन्कार कर दिया. इसी बीच मृतक के पुश्तैनी घर वैशाली जिले के लोग और खुसरूपुर के कुर्था से बड़ी संख्या में लोग जुट गये. पुलिस की टालमटोल नीति से लोग भड़क गये और वो हुआ, जिसे टाला जा सकता था.
हंगामा बढ़ता देख फतुहा, खुसरूपुर, दनियावां शाहजहांपुर सहित अन्य थानों की पुलिस बुलानी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










