पांच दिन के अल्टीमेटम देने के बाद डॉक्टरों ने तोड़ी हड़ताल, शनिवार से ओपीडी में होगा इलाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2018 11:24 PM
पटना : तीन दिन तक हड़ताल पर रहे सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त हो गयी है. यानी शनिवार से डॉक्टर अपने काम पर लौट जायेंगे. डॉक्टरों की हड़ताल के बाद बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के पदाधिकारियों ने गांधी मैदान स्थित आइएमए हाल में एक बैठक आयोजित की. बैठक से पहले भासा के पदाधिकारियों ने […]
पटना : तीन दिन तक हड़ताल पर रहे सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त हो गयी है. यानी शनिवार से डॉक्टर अपने काम पर लौट जायेंगे. डॉक्टरों की हड़ताल के बाद बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के पदाधिकारियों ने गांधी मैदान स्थित आइएमए हाल में एक बैठक आयोजित की. बैठक से पहले भासा के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और प्रधान सचिव सहित आला अधिकारियों से मुलाकात की और अपनी मांग का ज्ञापन दिया. भोजपुर के डीएम के खिलाफ एक जुट हुए डॉक्टरों ने रात 9 से 10:30 बजे तक संयुक्त बैठक की. इस बैठक के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त कर दिया. डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग को पांच दिन का समय दिया है.
जानकारी देते हुए भासा के महासचिव डॉ रणजीत कुमार व आइएमए के वरीय उपाध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने बताया कि पांच दिन का अल्टीमेटम दिया गया है. अगर पांच दिन के अंदर दोषी भोजपुर के डीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी तो एक दिसंबर को बैठक कर फिर से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया जा सकता है. वहीं डॉ रणीज ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने मामले की जांच के करने की भरोसा दिया है. मंत्री ने कहा कि डॉक्टरों की मांगों पर विचार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मामले की जांच के लिए एक जांच टीम गठन कर मामले की जांच कराने के आदेश जारी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










