पटना : व्यवसायी पप्पू राय से भोला ने मांगी दस लाख की रंगदारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2018 9:18 AM

विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्र थाने के कुर्जी निवासी व्यवसायी पप्पू राय से कुख्यात अपराधी भोला राय ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. इसके साथ ही नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है. धमकी भरा फोन कॉल आने के बाद पप्पू राय ने एसएसपी को जानकारी दी और सुरक्षा की गुहार […]

विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र थाने के कुर्जी निवासी व्यवसायी पप्पू राय से कुख्यात अपराधी भोला राय ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. इसके साथ ही नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है. धमकी भरा फोन कॉल आने के बाद पप्पू राय ने एसएसपी को जानकारी दी और सुरक्षा की गुहार लगायी. इस पर एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पप्पू राय को एक अंगरक्षक सुरक्षा के लिये दिया है.
रंगदारी मांगने वाला कुख्यात भोला राय कई कांडों का आरोपित रहा है. इसने हाल में ही गर्दनीबाग इलाके मेंदीना गोप की हत्या में उसका नाम आया था. इस कांड में विकास सिंह व अन्य अपराधियों का नाम सामने आया था. िलहाल विकास सिंह जेल में बंद है. भोला राय का संपर्क बिहार के कई शातिर अपराधियों से है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन