दानापुर : पैगंबर साहब के जन्म दिन पर निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी
Updated at : 22 Nov 2018 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

दानापुर : ईद मिलादुनबी के मौके पर बुधवार की सुबह में इंतेजामिया कमेटी बेहीस्ती मोहल्ला, पेठिया बाजार की ओर से जुलूस-ए- मोहम्मदी निकाला गया. इस मौके सैकड़ों अंजुमन नातिया कलाम पढ़ते हुए चल रहे थे. थी.जुलूस-ए- मोहम्मदी नगर के सदर बाजार, थाना पर, इमलीतल, तकिया पर,बेलतल, गोला पर, बीबीगंज,आनंद बाजार, गोरा बाजार व बस पड़ाव […]
विज्ञापन
दानापुर : ईद मिलादुनबी के मौके पर बुधवार की सुबह में इंतेजामिया कमेटी बेहीस्ती मोहल्ला, पेठिया बाजार की ओर से जुलूस-ए- मोहम्मदी निकाला गया.
इस मौके सैकड़ों अंजुमन नातिया कलाम पढ़ते हुए चल रहे थे. थी.जुलूस-ए- मोहम्मदी नगर के सदर बाजार, थाना पर, इमलीतल, तकिया पर,बेलतल, गोला पर, बीबीगंज,आनंद बाजार, गोरा बाजार व बस पड़ाव होते हुए मार्शल बाजार में दुआ के साथ समाप्त हो गया.
जुलूस में छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत कुमार , कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद, मो नौशाद, मो अशरफ उर्फ मुन्ना, मो सफदर हुसैन, मो आलमगीर, मो शहजाद, मो जावेद, मो वासर अली, मो गुड्डू, मो परवेज, मो क्यामुद्दीन, मो चांद ताजी, मो शराफत हुसैन, मो मुन्ना, मो बाबर , मो बंटी, मो सद्दाम, मो मिंटू, मो हासिम, मो शाहजादा, मो अली इमाम, मो पप्पू खान आदि मौजूद थे.
खगौल. बुधवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहेब को चाहने वाले दीवानों ने अकीदत और मोहब्बत के साथ दुनिया को शांति का पैगाम देने वाले पैगंबर हजरत मोहम्मद साहेब के ईद-मिलाद-उन-नबी जन्म दिवस पर मो वसीम अशरफी की रहनुमाई में काफिला जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाल नगर में आपसी भाईचारा व अमन शांति का संदेश दिया. जुलूस बड़ी खगौल फाटक, नीमतल्लाह रोड, छोटी खगौल, जमालुद्दीनचक, बड़ी बदलपुरा, घिरनी, सरारी समेत अन्य जगहों से हजारों लोग शामिल हुए. जुलूस में सरकार की आमद मरहबा या रसूलल्लाह आप के नाम से जिंदा हैं और आप का नाम लेकर मेरी रूह मेरी जिस्म से निकले.
जुलूस में शामिल लोगों को विभिन्न स्थानों पर स्वागत मिठाइयां, नाश्ता, चाय-कॉफी, बिरयानी, पानी व शरबत का इंतजाम किया गया था. जुलूस में शामिल लोग एक-दूसरे से गले मिल कर मुबारकबाद दी. जुलूस में मो वसीम अशरफी, मो शहनवाज उर्फ रिंकू, मो गुड्डू, मो मिफताउर अशरफी, मौलाना अमानुल्लाह कादरी, मो सदाम, मो गोल्डेन, मो सोनू, ओम नंदन तिवारी, मुन्ना यादव, पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, मो आफताब आलम, शोएब कुरैशी, मो मकसूद, हाफिज अजमत, मोहम्मद लड्डन अशरफी, मोहम्मद नवाब अशरफी, मोहम्मद इरफान ताजी, मोहम्मद जावेद अख्तर अमादी, मोहम्मद नकीब आलम, समेत कई लोग शामिल हुए.
नौबतपुर. पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिन ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को नौबतपुर में जामा मस्जिद कमेटी के तत्वावधान में जुलूस- ए -मोहम्मदी निकाला जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा. इसके बाद मिलाद का आयोजन किया गया.जहां उलेमाओं ने मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




