पटना : पीयू छात्र संघ चुनाव : कल से मिलेंगे नॉमिनेशन फॉर्म
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (पुसू) चुनाव को लेकर विवि कैंपस में 22 नवंबर से नॉमिनेशन फॉर्म मिलने लगेगा. फॉर्म 24 नवंबर से जमा होंगे. दो दिन छात्रों को फॉर्म केस साथ दिये निर्देशों के अनुसार फॉर्म भरने और कागजात दुरुस्त करने का समय मिलेगा. नियम कानून वही हैं जो पिछले चुनाव में थे […]
विज्ञापन
पटना : पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (पुसू) चुनाव को लेकर विवि कैंपस में 22 नवंबर से नॉमिनेशन फॉर्म मिलने लगेगा. फॉर्म 24 नवंबर से जमा होंगे. दो दिन छात्रों को फॉर्म केस साथ दिये निर्देशों के अनुसार फॉर्म भरने और कागजात दुरुस्त करने का समय मिलेगा.
नियम कानून वही हैं जो पिछले चुनाव में थे उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. रेगुलेशन राजभवन से स्वीकृत है. रेगुलेशन लिंगदोह कमेटी के सिफारिशों के अनुसार ही हैं और उसी के अनुसार चुनाव होंगे. नॉमिनेशन फॉर्म की कीमत दस रुपये है. फॉर्म के साथ कोड ऑफ कंडक्ट व रूल व रेगुलेशन की एक कॉपी भी दी जायेगी.
24 से 26 नवंबर तक विवि के व्हीलर सीनेट हॉल में सुबह 10 से तीन बजे तक फॉर्म जमा करा सकते हैं. 27 को स्क्रूटनी होगी. 28 को 3.30 तक छात्रों की सूची को जारी कर दिया जायेगा. 29 तक जो नाम वापस लेना चाहते हैं वे दोपहर साढ़े तीन बजे तक ले सकते हैं. इसी दिन शाम 6 बजे फाइनल सूची जारी होगी. पर्चा भरते ही छात्र प्रचार में जुट जायेंगे.
कुछ तो अभी से ही जुट गये हैं, लेकिन ऑफिसियली उन्हें इसी दिन से चुनाव के 24 घंटे पहले तक प्रचार का मौका मिलेगा. 5 दिसंबर को चुनाव होंगे. इसी दिन शाम चार बजे से सायंस कॉलेज में काउंटिंग होगी. देर रात परिणाम घोषित कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










