पटना : गोष्ठी में सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह बोले, कृषि कल्याण केंद्र के रूप में विकसित होंगी पैक्स
Updated at : 21 Nov 2018 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने कहा है कि पैक्स को कृषि कल्याण केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा. पैक्स को धान की खरीद के लिए जिला सहकारी बैंक से आठ फीसदी पर ऋण मिलेगा. वित्त विभाग से इस पर सहमति मिल गयी है. पैक्स को प्रबंधकीय अनुदान भी मिलेगा. वे मंगलवार […]
विज्ञापन
पटना : सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने कहा है कि पैक्स को कृषि कल्याण केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा. पैक्स को धान की खरीद के लिए जिला सहकारी बैंक से आठ फीसदी पर ऋण मिलेगा.
वित्त विभाग से इस पर सहमति मिल गयी है. पैक्स को प्रबंधकीय अनुदान भी मिलेगा. वे मंगलवार को अधिवेशन भवन में अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के अवसर पर सहकारिता विभाग की ओर से सहकारिता – कल, आज और कल विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद एवं निबंधक, सहयोग समितियां रचना पाटिल भी मौजूद थीं.
मंत्री ने कहा कि पैक्स का कार्यक्षेत्र बढ़ रहा है. कृषि और किसान से संबंधित सभी तरह की गतिविधियों में पैक्स अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है.
पिछले साल पैक्स को आठ प्रतिशत ब्याज पर धान खरीद के लिए ऋण देने की घोषणा हुई थी, लेकिन वित्त विभाग से सहमति मिलने में देरी हो गयी थी. अब सहमति मिल चुकी है पैक्स को आठ फीसदी पर ऋण मिलेगा. उन्होंने कहा कि पैक्स को बेहतर बनाने के लिए विभाग काम कर रहा है. मंत्री ने कहा कि पिछले 15 साल में पैक्स ने लंबा सफर तय किया है.
इसके सदस्यों की संख्या 30 लाख से बढ़कर 1 करोड़ 16 लाख हो गयी है, जिसमें महिला सदस्यों की संख्या 36 लाख है. अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद ने कहा कि कृषि इनपुट जैसे खाद, बीज व्यवसाय करने वाले पैक्स को ही हरित कृषि संयंत्र योजना का प्रारंभिक लाभ मिलेगा. उन्होंने सभी समितियों को खाद, बीज का व्यवसाय करने पर जोर दिया.
समितियों को पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धी बनाने की ओर उपस्थित लोगों का ध्यान आकृष्ट किया गया. पैक्स को व्यवसाय में विविधता एवं विस्तार लाते हुए इसे जन-जन की आवाज बनाने पर बल दिया गया. गोष्ठी में सभी जिलों के पैक्स, व्यापार मंडल एवं अन्य सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




