ePaper

मसौढ़ी : उधार के पैसे मांगने पर ईंट भठ्ठा मालिक पर रॉड से हमला

Updated at : 19 Nov 2018 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
मसौढ़ी : उधार के पैसे मांगने पर ईंट भठ्ठा मालिक पर रॉड से हमला

मसौढ़ी : संघत पर मोहल्ला में शनिवार की शाम स्थानीय निवासी वीरा चौधरी के घर उधार पैसा मांगने पहुंचे ईंट भठ्ठा मालिक उदय शंकर कुमार को वीरा चौधरी और उसके परिवार अन्य सदस्यों ने लहूलुहान कर दिया. उदय शंकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने उसकी जान बचायी और नर्सिंग होम में […]

विज्ञापन
मसौढ़ी : संघत पर मोहल्ला में शनिवार की शाम स्थानीय निवासी वीरा चौधरी के घर उधार पैसा मांगने पहुंचे ईंट भठ्ठा मालिक उदय शंकर कुमार को वीरा चौधरी और उसके परिवार अन्य सदस्यों ने लहूलुहान कर दिया. उदय शंकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने उसकी जान बचायी और नर्सिंग होम में भर्ती कराया. जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र का काश्मीरगंज निवासी उदय शंकर कुमार भगवानगंज के फतेहाबाद में ईंट भठ्ठा चलाता है.
एक वर्ष पूर्व उदय शंकर ने वीरा चौधरी को 1500 ईंट जिसकी कीमत 9 हजार रुपये थी, उधार पर दी थी. उस वक्त वीरा ने 4500 रुपये उदय शंकर को दे. शेष बाद में देने की बात कही थी. आरोप है कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी वीरा ने उधार चुकता नहीं किये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन