फुलवारीशरीफ : एम्स में पैलिएटिव केयर सर्टिफिकेट कोर्स शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : एम्स में रविवार को भारतीय पैलिएटिव केयर सोसाइटी द्वारा संचालित प्रथम सर्टिफिकेट कोर्स का आरंभ हुआ. शुभारंभ एम्स के निदेशक डाॅ प्रभात कुमार और आईजीआईएमएस के निदेशक डाॅ आरएस विश्वास ने किया. पैलिएटिव केयर के संचालक डाॅ उमेश कुमार भदानी ने बताया कि इस कोर्स को डाॅक्टर, नर्स तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी कर सकते […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : एम्स में रविवार को भारतीय पैलिएटिव केयर सोसाइटी द्वारा संचालित प्रथम सर्टिफिकेट कोर्स का आरंभ हुआ. शुभारंभ एम्स के निदेशक डाॅ प्रभात कुमार और आईजीआईएमएस के निदेशक डाॅ आरएस विश्वास ने किया.
पैलिएटिव केयर के संचालक डाॅ उमेश कुमार भदानी ने बताया कि इस कोर्स को डाॅक्टर, नर्स तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी कर सकते हैं. एम्स की तरफ से कोर्स संचालन डाॅ उमेश भदानी तथा सह संचालन डाॅ चांदनी व अन्य फैकल्टी डाॅ निशांत, डॉक्टर रजनीश, डॉक्टर शगुफ्ता तथा आईजीआईएमएस से डाॅ राजेश, डाॅ रिचा माधवी तथा डाॅ मुमताज हुसैन करेंगे. बिहार के 27 डॉक्टरों एवं नर्सों ने इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है. यह छह महीने का कोर्स है.
इस कोर्स में दो दिनों की थ्योरी व 6 हफ्तों का घर से अध्ययन के बाद परीक्षा पास करनी पड़ती है. मौके पर डीन डाॅ पीपी गुप्ता तथा अधीक्षक डाॅ चंद्रमणि सिंह भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन