दानापुर : अनुमंडलीय अस्पताल का टीकाकरण केंद्र मॉडल बनेगा
Updated at : 19 Nov 2018 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

दानापुर : सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण के दौरान इन्फेक्शन की आशंका और बच्चों में सूई का डर भूल जाइए. अब आप आधुनिक सुविधाओं के साथ खुशनुमा माहौल में टीकाकरण करा सेकेंगे. स्वास्थ्य विभाग ने अनुमंडलीय अस्पताल के टीकाकरण केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल टीकाकरण केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अस्पताल […]
विज्ञापन
दानापुर : सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण के दौरान इन्फेक्शन की आशंका और बच्चों में सूई का डर भूल जाइए. अब आप आधुनिक सुविधाओं के साथ खुशनुमा माहौल में टीकाकरण करा सेकेंगे. स्वास्थ्य विभाग ने अनुमंडलीय अस्पताल के टीकाकरण केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल टीकाकरण केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
अस्पताल के टीकाकरण केंद्र को मॉडल टीकाकरण केंद्र बनाने व आधुनिक संसाधनों से लैस करने का निर्णय स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिया गया है. पूर्ण प्रतिरक्षण की उपलब्धियों व टीकाकरण कार्य के अच्छे गुणवत्तापूर्ण कार्य को देखते हुए जिले के टीकाकरण केंद्र को मॉडल टीकाकरण के रूप में विकसित करने व आधुनिक संसाधनों से लैस करने का निर्णय स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिया गया है. इसमें अनुमंडलीय अस्पताल भी शामिल है.
अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वातानुकूलित कक्ष में बच्चों को खेलने की सुविधा होगी. मॉडल टीकाकरण केंद्र को कॉरपोरेट के तर्ज पर बनाया जा रहा है. इस मॉडल टीकाकरण केंद्र में बच्चे खुशनुमा माहौल में नौ प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाव करने के टीके ले सकेंगे. टीकाकरण केंद्र पर बच्चों के खेलने के लिए खिलौने उपलब्ध रहेंगे.
डाॅ सिंह ने बताया कि बच्चों को टीका दिलाने के लिए आनेवाले परिवार के सदस्यों को बैठने की भी समुचित व्यवस्था होगी. टीका केंद्र में पूर्ण रूप से प्रशिक्षित ए ग्रेड नर्स स्टाफ द्वारा बच्चों को टीके लगाये जायेंगे. डॉ सिंह ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा मॉडल टीकाकरण केंद्र बनाया जा रहा है. जनवरी से मॉडल टीकाकरण केंद्र शुभारंभ हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




