पटना : कंगन घाट पर व्रतियों के लिए लगेगा झरना

Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : छठ के मौके पर अनुमंडल प्रशासन ने मिरचाई घाट, खाजेकलां व अदरक घाटों पर अस्थायी तालाब व्रतियों की सुविधा के लिए बनाया गया है. सोमवार को एसडीओ राजेश रोशन ने विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया. वहीं,गंगा के जल स्तर में निरंतर आ रही कमी के बाद प्रशासन ने व्रतियों के लिए […]

विज्ञापन
पटना सिटी : छठ के मौके पर अनुमंडल प्रशासन ने मिरचाई घाट, खाजेकलां व अदरक घाटों पर अस्थायी तालाब व्रतियों की सुविधा के लिए बनाया गया है. सोमवार को एसडीओ राजेश रोशन ने विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया. वहीं,गंगा के जल स्तर में निरंतर आ रही कमी के बाद प्रशासन ने व्रतियों के लिए झरना लगाने की व्यवस्था की है.
गन घाट पर पानी के अंदर बैरेकेडिंग तक महज एक दो फुट पानी रह जाने की स्थिति में अनुमंडल प्रशासन ने वहां झरना लगाने की व्यवस्था की है. इधर, एनडीआरएस की टीम पेट्रोलिंग कर गंगा घाटों पर नजर रखेगी. इसकी जानकारी देते हुए एसडीओ ने बताया कि नियंत्रण कक्ष खोला गया है. नियंत्रण कक्ष प्रभारी अंजय चंद्र किशोर ने बताया कि दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन