ePaper

कंठी माला पहने और माथे पर तिलक लगाये अचानक वृंदावन पहुंचे तेज प्रताप बोले, मैं शांति की तलाश में हूं

Updated at : 10 Nov 2018 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
कंठी माला पहने और माथे पर तिलक लगाये अचानक वृंदावन पहुंचे तेज प्रताप बोले, मैं शांति की तलाश में हूं

मथुरा : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव केबड़े पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार को फिर वृंदावन पहुंच गये. तेज प्रताप दोपहर बाद तक वहीं रहे. तेज प्रताप पत्नी एेश्वर्या से तलाक के लिए अदालत में अर्जी लगाने को लेकर चर्चा में हैं. गले में कंठी माला […]

विज्ञापन

मथुरा : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव केबड़े पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार को फिर वृंदावन पहुंच गये. तेज प्रताप दोपहर बाद तक वहीं रहे. तेज प्रताप पत्नी एेश्वर्या से तलाक के लिए अदालत में अर्जी लगाने को लेकर चर्चा में हैं. गले में कंठी माला पहने और माथे पर तिलक लगाये और सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहने राजद नेता शनिवार को करीब एक बजे अचानक वृंदावन के केशी घाट पहुंचे. तेज प्रताप ने पौन घंटे तक अपने मित्रों के साथ केशी घाट पर नौका विहार किया. हालांकि, इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाये रखी.

वृंदावन की संकरी गलियों से निकलते हुए जब कुछ पत्रकारों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो तेज प्रताप ने कहा – ‘मुझे अपनी जिंदगी जी लेने दो भाई. मैं शांति की तलाश में हूं. उसमें अनावश्यक हस्तक्षेप न करें.’ शुक्रवार को भी तेज प्रताप मथुरा और वृंदावन आये थे.

ये भी पढ़ें… तेज प्रताप-ऐश्वर्या के तलाक पर बोले तेजस्वी, मेरे परिवार के बारे में ए टू जेड मामले को उठाने की आवश्यकता नहीं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन