पटना : अभियंताओं के दमन और दोहन की हो रही साजिश : बेसा

Updated at : 09 Nov 2018 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अभियंताओं के दमन और दोहन की हो रही साजिश : बेसा

कार्यस्थल पर यौनशोषण के खिलाफ महिला संगठनों ने बुलायी बैठक पटना : एक्शन एड की राज्य शाखा कार्यालय में महिला पुलिस प्रशिक्षणार्थियों पर हुई दंडात्मक कार्यवाही के खिलाफ स्वयंसेवी संस्थाओं की बैठक बुलायी गयी. इसमें सभी महिला पुलिस बल के अंग व प्रशिक्षणार्थियों के बीच पर्चा वितरण करने का निर्णय लिया गया. इसमें कार्यस्थल पर […]

विज्ञापन
कार्यस्थल पर यौनशोषण के खिलाफ महिला संगठनों ने बुलायी बैठक
पटना : एक्शन एड की राज्य शाखा कार्यालय में महिला पुलिस प्रशिक्षणार्थियों पर हुई दंडात्मक कार्यवाही के खिलाफ स्वयंसेवी संस्थाओं की बैठक बुलायी गयी. इसमें सभी महिला पुलिस बल के अंग व प्रशिक्षणार्थियों के बीच पर्चा वितरण करने का निर्णय लिया गया. इसमें कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौनशोषण रोकथाम निषेध व निवारण अधिनियम 2013 के बारे में पूरी जानकारी दी जायेगी . बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा.
इसकी तैयारी के लिए अगली बैठक 19 को आयोजित की जायेगी. दोस्ताना सफर की रेशमा प्रसाद ने कहा कि जिस तरह से यह मामला हुआ. उसकी जांच आवश्यक है. सरकार के द्वारा जांच कमेटी का गठन किया गया है परंतु इतनी बड़ी मात्रा में बिना किसी नोटिस या पूछताछ के बर्खास्तगी की कार्यवाही की गयी है.
वह उचित नहीं लग रहा है. सभी थाने के स्तर पर या जिला स्तर पर या पुलिस लाइन स्तर पर आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ नही के बराबर है. अगर है भी तो वह कागजों में ही कार्यरत है. ऐसे में आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ का गठन हो जिसमें महिलाओं के लिये ऐसे माहौल बने कि आसानी से शिकायत कर पायें. बैठक में शरद कुमारी कंचन बाला, मदन , सहयाेगी संस्था की रजनी आदि शामिल थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन