पटना : वृंदावन के लिए निकले तेज प्रताप ने बनारस में जमाया डेरा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के मसले पर परिवार के लोगों से कोई बातचीत नहीं करना चाहते हैं. शायद यही वजह है कि कोर्ट में तलाक की अर्जी डालने के बाद पिछले पांच दिनों से वह घर से गायब चल रहे हैं. दीवाली के मौके पर मंगलवार को […]
विज्ञापन
पटना : पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के मसले पर परिवार के लोगों से कोई बातचीत नहीं करना चाहते हैं. शायद यही वजह है कि कोर्ट में तलाक की अर्जी डालने के बाद पिछले पांच दिनों से वह घर से गायब चल रहे हैं.
दीवाली के मौके पर मंगलवार को भी उनका दस सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर इंतजार होता रहा, लेकिन देर शाम तक वह नहीं पहुंचे. सूत्रों की मानें तो सोमवार को बोधगया से सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर वृदांवन के लिए निकले तेज प्रताप ने मंगलवार को पूरे दिन वाराणसी में डेरा जमाये रखा. मंगलवार की सुबह-सुबह उनके वाराणसी में होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल रहीं.
बताया जाता है कि मीडिया के सवालों से बचने के लिए वह लगातार होटल बदल रहे हैं. स्थानीय पत्रकारों ने जब उनसे बातचीत की तो वह भड़क गये.
उन्होंने कहा, मैं नहीं बल्कि पूरी मीडिया ही लापता हो गयी थी. उन्होंने पत्रकारों से ही सवाल दागा कि आप से कोई पूछता है कि आप कहां जाते हैं और क्या करते हैं? आप लोगों से इसकी कोई जानकारी नहीं लेता है तो फिर हमसे ऐसे सवाल क्यों पूछे जा रहे हैं? मालूम हो कि तेज प्रताप शुक्रवार को तलाक की अर्जी डालने के बाद से ही घर नहीं लौटे हैं. इन पांच दिनों में तीन दिन उन्होंने बोधगया, एक दिन रांची और एक दिन वाराणसी में बिताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










