फुलवारीशरीफ नप में ठेकेदार और चेयरमैन में विवाद
Updated at : 01 Nov 2018 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : नगर पर्षद फुलवारीशरीफ में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गयी जब एक ठेकेदार और चेयरमैन में विवाद होने लगा. विवाद ने इतना तूल पकड़ा की पुलिस बुलानी पड़ गयी. गर पर्षद के चेयरमैन आफताब आलम ने बताया कि ईसापुर की फेडरल कॉलोनी में रहने वाले जमील अख्तर उनके चेंबर में आकर उनके […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : नगर पर्षद फुलवारीशरीफ में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गयी जब एक ठेकेदार और चेयरमैन में विवाद होने लगा. विवाद ने इतना तूल पकड़ा की पुलिस बुलानी पड़ गयी.
गर पर्षद के चेयरमैन आफताब आलम ने बताया कि ईसापुर की फेडरल कॉलोनी में रहने वाले जमील अख्तर उनके चेंबर में आकर उनके साथ राशि भुगतान को लेकर झगड़ा करने लगे.
जमील अख्तर वार्ड बीस और आठ में काम कराने के एवज में राशि भुगतान का दबाव देने लगे.इस पर उन्होंने उसे कहा कि यह काम उनका नहीं है आप संबंधित अधिकारियों से बात करें. इस पर ठेकेदार जमील अख्तर ने कहा कि अगर उसके द्वारा कराये गये काम के पैसे भुगतान नहीं हुआ तो अंजाम खराब होगा. चेयरमैन ने यह भी कहा कि ठेकेदार पास हथियार भी था.
इस झगड़े की खबर स्थानीय थाना को दी गयी .घटना के बाद नगर पर्षद में पुलिस के पहुंचने के पहले ही ठेकेदार निकल गया. धमकी देने की शिकायत थाना में लिखित करने की बात चेयरमैन ने कही . इंस्पेक्टर कैसर आलम ने बताया कि मामला आया है. जांच के बाद कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




