पटना : 2 को 20 हजार से अधिक एमआर हड़ताल पर रहेंगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार सरकार की तरफ से जारी संकल्प अधिसूचना के खिलाफ मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स 2 नवंबर को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे. इसकी जानकारी बिहार झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन के महामंत्री देवाशीष राय ने मंगलवार को दी. उन्होंने बताया कि संकल्प अधिसूचना के माध्यम से सरकारी अस्पतालों तथा अन्य स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में मेडिकल सेल्स […]
विज्ञापन
पटना : बिहार सरकार की तरफ से जारी संकल्प अधिसूचना के खिलाफ मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स 2 नवंबर को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे. इसकी जानकारी बिहार झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन के महामंत्री देवाशीष राय ने मंगलवार को दी.
उन्होंने बताया कि संकल्प अधिसूचना के माध्यम से सरकारी अस्पतालों तथा अन्य स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स के प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश के विरोध में बिहार-झारखंड के लगभग 20 हजार मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स हड़ताल पर रहेंगे. इसके पूर्व मशाल जुलूस निकाल कर अधिसूचना के प्रति विरोध प्रकट करेंगे. उन्होंने बताया कि यह कानून केंद्र सरकार ने बनाया है.
बिहार के अलावा किसी राज्य सरकार ने नहीं अपनाया गया है. बिहार अकेला एेसा राज्य है, जहां संकल्प को लागू किया गया है. मौके पर संघ के मनोज चौधरी, शशि प्रकाश, दीपक भट्टाचार्या, देवव्रत आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










