पटना : कार में सवार हो कर छीनते थे मोबाइल फोन, तीन गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : गर्दनीबाग इलाके के अल्कापुरी मुहल्ले में कार में सवार हो कर तीन छात्रों ने महेश कुमार के हाथों से मोबाइल छीनने का प्रयास किया. लेकिन महेश कुमार ने दौड़ लगा दी और कार को रूकने पर मजबूर कर दिया. इसी बीच पुलिस की गश्ती टीम पहुंच गयी और कार में सवार तीनों छात्रों […]
विज्ञापन
पटना : गर्दनीबाग इलाके के अल्कापुरी मुहल्ले में कार में सवार हो कर तीन छात्रों ने महेश कुमार के हाथों से मोबाइल छीनने का प्रयास किया. लेकिन महेश कुमार ने दौड़ लगा दी और कार को रूकने पर मजबूर कर दिया.
इसी बीच पुलिस की गश्ती टीम पहुंच गयी और कार में सवार तीनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से मोबाइल फोन की बरामदगी कर ली. इसके साथ पुलिस ने उनकी कार को भी जब्त कर लिया है. तीनों ही छात्र अच्छे परिवार से संबंधित है. जिस छात्र की कार है, उसके पिता बड़े बिजनेस मैन है.
जबकि अन्य के पिता भी अच्छे पदों पर कार्यरत हैं. पुलिस की जांच में यह जानकारी मिली कि ये लोग कई लोगों से मोबाइल फोन छीन चुके हैं और उसे सस्ते दामों में बेच चुके है. इन तीनों को नशे की आदत थी और इसके लिए ही मोबाइल स्नेचिंग करते थे. गर्दनीबाग थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों नशे के आदी हैं और मोबाइल स्नेचिंग कर अपना खर्च निकालते हैं. तीनों नाबालिग है और सभी को रिमांड होम भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन