पटना : फिर डेंगू ने ली पांच साल की एक बच्ची की जान, डॉक्टर व नर्स भी चपेट में, 5 मरीज भर्ती

Updated at : 26 Oct 2018 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : फिर डेंगू ने ली पांच साल की एक बच्ची की जान, डॉक्टर व नर्स भी चपेट में, 5 मरीज भर्ती

पटना : पटना में डेंगू अब जानलेवा बनता जा रहा है. गुरुवार को फिर से एक बच्ची की मौत हो गयी. बच्ची कंकड़बाग में रहती है. वह शहर के एक स्कूल में केजी टू क्लास में पढ़ती थी. बच्ची का नाम कृति सिंह है. कृति की मौत के बाद घर वालों में मातम का माहौल […]

विज्ञापन
पटना : पटना में डेंगू अब जानलेवा बनता जा रहा है. गुरुवार को फिर से एक बच्ची की मौत हो गयी. बच्ची कंकड़बाग में रहती है. वह शहर के एक स्कूल में केजी टू क्लास में पढ़ती थी. बच्ची का नाम कृति सिंह है.
कृति की मौत के बाद घर वालों में मातम का माहौल बना हुआ है. परिवार के सदस्यों ने बताया कि कृति सिंह पिछले 10 दिन से बीमार चल रही थी. कंकड़बाग के ही एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था. बच्ची की मौत के बाद कंकड़बाग इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.
अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची बेली रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा थी. उसका प्लेटलेट्स काफी कम था. अस्पताल संचालकों का कहना है कि बच्ची से पहले उसके परिवार के सदस्यों को भी डेंगू हुआ था, हालांकि इलाज के बाद उसे ठीक कर लिया गया. उल्लेखनीय है कि पटना में डेंगू से यह 5वीं मौत है. बावजूद विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण किये हुए हैं.
शिविर लगा कर होगी डेंगू मरीजों की मुफ्त जांच
पटना : डेंगू की रोकथाम के लिए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि शिविर लगाकर मरीजों की मुफ्त जांच की जायेगी.उन्होंने गुरुवार को एक बैठक बुलायी जिसमें स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद, पटना नगर निगम में आयुक्त अनुपम कुमार सुमन, पीएमसीएच, एनएमसीएच और आरएमआरआईएमएस के पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. सुशील कुमार मोदी ने निर्देश दिया है कि सभी ब्लड बैंक 24 घंटे खुले रहेंगे. सरकारी अस्पतालों के बाहर के मरीजों के लिए भी वहां प्लेटलेट्स निकालवाये जा सकेंगे. सुशील कुमार मोदी ने पीएमसीएच, एनएमसीएच और आरएमआरआईएमएस में मुफ्त जांच शिविर लगाने का निर्देश देते हुए आम लोगों से अपील की है कि वहां आकर डेंगू की मुफ्त जांच कराएं.
उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार प्लेटलेट्स काउंट 10 हजार से कम होने पर ही उसे चढ़ाया जाना चाहिए जबकि अनेक निजी नर्सिंग होम द्वारा 60–70 हजार प्लेटलेट्स काउंट रहने पर भी मरीजों को उसे चढ़ा दिया जाता है. यह उचित नहीं है. साथ ही यह भी आवश्यक नहीं कि प्लेटलेट्स मरीज के ब्लड ग्रुप का ही होना चाहिए. एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करवाया जा रहा है.
डॉक्टर व नर्सभी डेंगू की चपेट में, 5 मरीज भर्ती:
पटना सिटी. नालंदा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक डॉक्टर, एक नर्स व एक स्वास्थ्य प्रबंधक भी डेंगू की चपेट में आ गये हैं.
इन लोगों की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है. अस्पताल के मेडिसीन विभाग में डेंगू की चपेट में आये 5 मरीज भर्ती हैं. जानकारी के अनुसार गुरुवार को अस्पताल में 33 मरीजों के सैंपल की जांच हुई जिसमें 4 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है.
दूसरी ओर चिकुनगुनिया के दो मरीजों के सैंपल की भी जांच हुई जिसमें एक मरीज में बीमारी की पुष्टि हुई है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ चंद्रशेखर ने बताया कि डेंगू मरीजों की जांच के लिए अस्पताल में पर्याप्त जांच किट की व्यवस्था है साथ ही उपचार के लिए 10 बेडों की भी व्यवस्था है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन