पटना में दिसंबर तक दौड़ने लगेगा सीएनजी ऑटो रिक्शा
Updated at : 22 Oct 2018 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : दिसंबर तक पटना में सीएनजी ऑटो रिक्शा के परिचालन की उम्मीद है. जगदेव पथ के पास एक पेट्रोल पंप में इस सुविधा के इंस्टॉलेशन की तैयारी शुरू कर दी गयी है. वहीं, पटना में सीएनजी ऑटो रिक्शा बिकने लगा है. महिंद्रा और बजाज ने अपने शोरूम में सीएनजी मॉडल उतारे हैं. ऑटो की […]
विज्ञापन
पटना : दिसंबर तक पटना में सीएनजी ऑटो रिक्शा के परिचालन की उम्मीद है. जगदेव पथ के पास एक पेट्रोल पंप में इस सुविधा के इंस्टॉलेशन की तैयारी शुरू कर दी गयी है. वहीं, पटना में सीएनजी ऑटो रिक्शा बिकने लगा है. महिंद्रा और बजाज ने अपने शोरूम में सीएनजी मॉडल उतारे हैं. ऑटो की कीमत लगभग 2.5 लाख है, जो पेट्रोल और डीजल पर चलने वाले मॉडल से 50 हजार अधिक है.
इधर, बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ ने पटना शहर में बिना परमिट के ही ई-रिक्शा की तरह सीएनजी आॅटो को भी परिचालन की इजाजत देने की मांग की है. संघ के महासचिव राजकुमार झा का कहना है कि परमिट को अनिवार्य बनाया गया तो शहर में इसका परिचालन संभव नहीं होगा़ क्योंकि, शहर के लिए परमिट जारी करने पर आरटीए ने रोक लगा रखी है.
ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका परिचालन नहीं हो पायेगा़ क्योंकि, वहां सीएनजी फ्यूल स्टेशन नहीं है. बिना परमिट परिचालन की सहमति मिल जाने पर भी आरंभ में सीएनजी ऑटो केवल रिजर्व में चलेगा. तीन-चार फ्यूल स्टेशन खुलने के बाद ही शेयर में इसका परिचालन शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




