पटना : ग्राम परिवहन योजना में लाभुक 31 तक जमा कर सकेंगे आवेदन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का लाभ लेने वाले लाभुक 31 अक्तूबर तक आवेदन जमा कर पायेंगे. योजना के तहत अनुदान राशि का लाभ लेने के लिए पंचायत में आवेदन जमा करना होगा. योजना में एससी-एसटी के तीन व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के दो अभ्यर्थियों को लाभ मिलना है. प्रखंड में आवेदन के आधार […]
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का लाभ लेने वाले लाभुक 31 अक्तूबर तक आवेदन जमा कर पायेंगे. योजना के तहत अनुदान राशि का लाभ लेने के लिए पंचायत में आवेदन जमा करना होगा. योजना में एससी-एसटी के तीन व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के दो अभ्यर्थियों को लाभ मिलना है. प्रखंड में आवेदन के आधार पर वरीयता सूची तैयार करने का काम आठ नवंबर तक, प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक 16 नवंबर व अनुमंडल स्तरीय समिति की बैठक 24 नवंबर को होगी.
अंतिम चयनित सूची का प्रकाशन 14 दिसंबर तक होगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी चयनित लाभुकों को 18 दिसंंबर तक पत्र उपलब्ध कराने के बाद वाहन खरीद के लिए चयनित लाभुकों से अनुदान की राशि लेने के लिए 15 दिसंबर से आवेदन लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन