पटना : स्वास्थ्य विभाग ने खर्च के अनुसार बजट बनाने का दिया निर्देश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2018 9:34 AM

विज्ञापन

पटना : स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी मेडिकल काॅलेज अस्पतालों, डेंटल कॉलेजों, फार्मेसी काॅलेजों व सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट को वास्तविक आधार पर तैयार करने का निर्देश दिया है. विभाग ने स्पष्ट कहा है कि जो भी बजट बनाया जाये उसमें इस बात का ध्यान रखा […]

विज्ञापन
पटना : स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी मेडिकल काॅलेज अस्पतालों, डेंटल कॉलेजों, फार्मेसी काॅलेजों व सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट को वास्तविक आधार पर तैयार करने का निर्देश दिया है. विभाग ने स्पष्ट कहा है कि जो भी बजट बनाया जाये उसमें इस बात का ध्यान रखा जाये कि उतनी ही राशि की मांग की जाये जो खर्च हो सके.
बजट बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान किस बजट उपशीर्ष में कितनी राशि खर्च हुई और कितनी राशि शेष रह गयी. इसके साथ ही विभाग ने 14वें वित्त आयोग और पंचम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में बजट तैयार करने को कहा है. वित्तीय वर्ष 2019-20 में ही 14वें वित्त आयोग का कार्यकाल पूरा होनेवाला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन