पटना : पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगी दो किमी लंबी सड़क

Updated at : 14 Oct 2018 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगी दो किमी लंबी सड़क

पटना : आर ब्लॉक दीघा रेललाइन को हटा कर सड़क बनाने की तर्ज पर पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट के बीच भी सड़क बनाने का काम किया जायेगा. दोनों स्टेशनों के बीच लगभग दो किमी लंबी सड़क बनेगी. इसके लिए रेलवे की जमीन को रेलवे से राज्य सरकार को हस्तांतरित किया जाना है. सड़क […]

विज्ञापन
पटना : आर ब्लॉक दीघा रेललाइन को हटा कर सड़क बनाने की तर्ज पर पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट के बीच भी सड़क बनाने का काम किया जायेगा. दोनों स्टेशनों के बीच लगभग दो किमी लंबी सड़क बनेगी.
इसके लिए रेलवे की जमीन को रेलवे से राज्य सरकार को हस्तांतरित किया जाना है. सड़क का निर्माण गंगा किनारे किया जाना है. सड़क निर्माण से यातायात सुविधा बढ़ने की पूरी संभावना है. इस को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने वहां का स्थल निरीक्षण किया.
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पटना सिटी के भूमि सुधार उप समाहर्ता व अंचलाधिकारी पटना सदर को निर्देश दिया कि उक्त भूमि की पूर्ण नापी कर न्यूनतम मूल्यांकन पंजी में अंकित मूल्यांकन के अनुसार खेसरावार रकबा सहित पूर्ण प्रतिवेदन दो दिनों के अंदर समर्पित करें. अपर समाहर्ता राजस्व वजैन उधीन अंसारी एवं कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया गया कि उक्त भूमि का तर्क संगत मूल्यांकन कर पूर्ण प्रस्ताव अविलंब भेजे, ताकि इस सरकार के समक्ष विचार के लिए भेजा जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन