पटना : छात्रों की सूची 23 तक भेजने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति और किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम का लाभ देने की कवायद शुरू हो गयी है. इसके तहत सभी स्कूलों को अप्रैल से सितंबर महीने तक के उन सभी छात्रों की सूची भेजने को कहा गया है, जिनकी हाजिरी 75 फीसदी या इससे अधिक […]

विज्ञापन
पटना : राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति और किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम का लाभ देने की कवायद शुरू हो गयी है. इसके तहत सभी स्कूलों को अप्रैल से सितंबर महीने तक के उन सभी छात्रों की सूची भेजने को कहा गया है, जिनकी हाजिरी 75 फीसदी या इससे अधिक है.
सभी जिलों को कहा गया है कि वे अपने यहां इन छात्रों की सूची तैयार करके हर हाल में 23 अक्टूबर तक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेज दें. अगर किसी जिले को सूची भेजने में देरी होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेवारी संबंधित जिले की होगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन