बिहटा : युवती की हत्या कर शव बालू में गाड़ा, पुलिस ने निकाला, आरोप में मृतका की भाभी व जीपचालक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Oct 2018 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

गिरफ्तार महिला ने अपनी ननद पर लगाया बदचलनी का आरोप पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला ऑनरकिलिंग का बिहटा : क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गयी जब बिहटा पुलिस को सूचना मिली कि बिहटा के केलहनपुर बालू घाट पर कुछ लोग लाश को ठिकाने लगा रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालू […]
विज्ञापन
गिरफ्तार महिला ने अपनी ननद पर लगाया बदचलनी का आरोप
पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला ऑनरकिलिंग का
बिहटा : क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गयी जब बिहटा पुलिस को सूचना मिली कि बिहटा के केलहनपुर बालू घाट पर कुछ लोग लाश को ठिकाने लगा रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालू में गाड़ी युवती की लाश को निकाला. पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला ऑनरकिलिंग का लग रहा है. आरोप है कि परिजनों ने अपनी 18 वर्षीया लड़की को धारदार हथियार से जख्मी कर शरीर पर केरोसिन उड़ेल जला कर हत्या कर दी. इसके बाद शव को सोन नदी के किनारे बालू में गाड़ दिया. पुलिस ने बताया कि लड़की पर बदचलनी का आरोप था. मृतका की पहचान बिहटा के इटवा निवासी शिवनाथ राम उर्फ भुटाली की 18 वर्षीया पुत्री चानो उर्फ मायावती कुमारी के रूप में की जा रही है.
इस मामले में पुलिस ने शव ले जाने वाली कमांडर जीप और उसके चालक इटवा निवासी पारस नाथ महतो और मृतका की भाभी विजय मोची की पत्नी कुसुम देवी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाप्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी की जीप पर सवार करीब चार लोग सोन नदी केलहनपुर बालू घाट पर युवती के शव को बालू में गाड़ कर ठिकाने लगा रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए खुदाई कर युवती की अधजली लाश बरामद की. युवती के शरीर पर कई जगहों पर जख्म के निशान थे. जब पुलिस ने इटवा गांव में छापेमारी की तो युक्त युवती का अधजला कपड़ा उस घर से बरामद हुआ.
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार भौजाई का आरोप था कि उसकी ननद बदचलन थी. सारे घर वाले उसकी गंदी हरकतों से परेशान थे. इस कारण उसे ठिकाने लगा दिया गया. िगरफ्तार महिला से पुिलस मामले की पूछताछ कर रही है.
विवाहिता की गला दबा कर हत्या, गिरफ्तार
बिहटा. पैनाल गांव बुधवार को दहेज के लिए विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. मृतका की पहचान पैनाल निवासी राकेश कुमार की पत्नी संजू कुमारी के रूप में की जा रही है. मृतका के पिता बिहटा के देवकुली निवासी राम अयोध्या राय ने बिहटा थाने में दहेज के लिए गला दबा कर हत्या करने का मामला दर्ज करवाते हुए मृतका के पति राकेश कुमार, सास भगवती देवी, ससुर सत्यनारायण राय व देवर संजय राय सहित गोतनी को नामजद आरोपित बनाया है.
पुलिस शव को कब्जे में लेकर नामजद एक महिला आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार देवकुली निवासी राम अयोध्या राय अपनी पुत्री संजू कुमारी की शादी बीते पांच साल पूर्व पैनाल निवासी सत्यनारायण राय के पुत्र राकेश कुमार के साथ की थी.
शादी के बाद राकेश और उसके परिजन दहेज के लिए हमेशा संजू को प्रताड़ित करते थे,जिसका मामला नेउरा ओपी में दर्ज किया गया था. बीते मंगलवार की रात संजू के पिता के मोबाइल पर फोन आया की आपकी बेटी की तबीयत खराब है आप डॉक्टर के यहां पहुंचे. जब लड़की के परिजन चिकित्सक के यहां पहुंचे तो संजू के ससुराल वाले उसके शव को छोड़ फरार हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




