पटना : सरकारी के साथ निजी स्कूलों में भी होंगे एक-एक फोकल शिक्षक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक-एक फोकल शिक्षक होंगे, जो बच्चों को आपदा प्रबंधन का पाठ पढ़ायेंगे. इसके लिए फोकल शिक्षकों को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है. सभी सरकारी विद्यालयों के अलावा पटना जिला के सभी निजी विद्यालयों, मदरसों, संस्कृत बोर्ड के विद्यालयों […]
विज्ञापन
पटना : सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक-एक फोकल शिक्षक होंगे, जो बच्चों को आपदा प्रबंधन का पाठ पढ़ायेंगे. इसके लिए फोकल शिक्षकों को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है. सभी सरकारी विद्यालयों के अलावा पटना जिला के सभी निजी विद्यालयों, मदरसों, संस्कृत बोर्ड के विद्यालयों व विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को निर्बाध रूप से ‘सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम’ का संचालन इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है.
सुप्रीम कोर्ट के न्यायादेश के आलोक में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम का तहत इस कार्यक्रम का संचालन किया जाता है. इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 9 अक्तूबर से चौथे बैच के लिए प्रशिक्षण की शुरुआत की जा रही है. उक्त सभी कोटि के विद्यालयों में फोकल शिक्षक बनाने को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी-सर्व शिक्षा अभियान ने एक दिशा-निर्देश जारी किया है.
निर्देश में विद्यालयों से एक-एक फोकल शिक्षक को नामित कर अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराने को कहा गया है. यह कार्यक्रम सरकारी विद्यालयों के अलावा उक्त कोटि के विद्यालयों में चलाये जाने का निर्देश है. अत: सभी विद्यालयों से एक-एक फोकल शिक्षक नामित किया जाना है, जो अनिवार्य है.
उत्तरी गांधी मैदान के निकटस्थ एएन सिन्हा संस्थान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा. वहीं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के परियोजना पदाधिकारी डॉ पल्लव कुमार ने भी सभी स्कूलों से एक-एक फोकल शिक्षक को नामित कर प्रशिक्षण में भेजने की अपील की है. इस कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को बच्चों को किसी एक आपदा से निबटने संबंधी जानकारी दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन