फुलवारीशरीफ : फेफड़े के कैंसर से हर साल होती है 20 लाख लोगों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2018 8:04 AM
विज्ञापन
पटना एम्स में कैंसर पर दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस शुरू फुलवारीशरीफ : आईएसएएलसी और एम्स पटना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार से कैंसर पर दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस एम्स पटना में शुरू हुआ. दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन शनिवार को फेफड़े के कैंसर से संबंधित विषय पर चर्चा हुई. इस सत्र में देश भर के डॉक्टर […]
विज्ञापन
पटना एम्स में कैंसर पर दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस शुरू
फुलवारीशरीफ : आईएसएएलसी और एम्स पटना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार से कैंसर पर दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस एम्स पटना में शुरू हुआ. दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन शनिवार को फेफड़े के कैंसर से संबंधित विषय पर चर्चा हुई. इस सत्र में देश भर के डॉक्टर शामिल हुए. एम्स पटना की एसोसिएट प्रोफेसर और रेडियोथेरेपी विभाग की प्रमुख डॉ प्रीतांजलि सिंह ने बताया किफेफड़े का कैंसर सबसे घातक माना जाता है, जो विश्व में 11.6 प्रतिशत व भारत में 5.9 प्रतिशत है.
करीब 20 लाख लोग पूरे विश्व में हर साल कैंसर से मौत का शिकार हो जाते हैं. पूरे विश्व में यह कैंसर पुरुषों में 14.4 प्रतिशत और महिलाओं में 8.4 प्रतिशत है. भारत में पुरुषों में 8.5 प्रतिशत और महिलाओं में 3.3 प्रतिशत है. वहीं, प्रख्यात सर्जन डॉ वीपी सिंह ने बताया कि आमलोगों में इसकी जानकारी का बहुत अभाव है. इतना ही नहीं मेडिकल फर्टनिटी में भी इस बीमारी के बारे में बहुत कम जानकारी है.
डॉ डी बेहेरा और डॉ अमनजीत बाल ने मॉलीकुलर टेस्टिंग शोध के बारे में बताया. कॉन्फ्रेंस में कोलकाता से डॉ जीएस भट्टाचार्य, चंडीगढ़ से अमनजीत बाल, डॉ नवनीत सिंह, दिल्ली से डॉ उलास बत्रा, मुंबई से डॉ संजय शर्मा, डॉ जेपी अग्रवाल, डॉ कुमार प्रभास, इंदौर से डॉ एसएस नैयार, डॉ राकेश कपूर, डॉ प्रभात मलिक, डॉ सूर्यकांत आदि संबोधित किया. वक्ताओं ने तंबाकू, रेडियोथेरेपी, वायु प्रदूषण, पैसिव स्मोकिंग पर व्याख्यान दिया.
इसके अलावा इस कॉन्फ्रेंस में सेल से लेकर जिन, मॉलीकलर स्टडी, टारगेटेडथेरेपी, कीमोथेरेपी, सर्जरी रेडियो थेरेपी की विभिन्न तकनीकों पर प्रेजेंटेशन दिया गया और वर्कशॉप भी आयोजित किया गया.
आयोजन में करीब 300 डेलिगेट देश के हर कोने से शामिल हो रहे हैं. मंच का संचालन डॉ रवि कीर्ति ने किया. डॉ संजीव कुमार, डॉ वीणा सिंह और डॉ रिचा सिंह ने इस दौरान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










