बिहार पुलिस की करतूत, शव को जेसीबी से ले गयी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मानवता को तार-तार कर देने वाली यह तस्वीर बक्सर शहर की है, जहां पर शव को स्ट्रेचर के बजाय जेसीबी से ले जाया जा रहा है. वाकया सदर अस्पताल का है. इस दृश्य को देखकर वहां खड़े कई लोग हतप्रद रह गये. लोगों ने कहा कि यह कहां की मानवता है. इस अनदेखी का जिम्मेदार […]
विज्ञापन
मानवता को तार-तार कर देने वाली यह तस्वीर बक्सर शहर की है, जहां पर शव को स्ट्रेचर के बजाय जेसीबी से ले जाया जा रहा है. वाकया सदर अस्पताल का है. इस दृश्य को देखकर वहां खड़े कई लोग हतप्रद रह गये.
लोगों ने कहा कि यह कहां की मानवता है. इस अनदेखी का जिम्मेदार पुलिस को बताया जा रहा है. बताया जाता है कि शनिवार को नगर थाने की पुलिस द्वारा एक अज्ञात शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव को नियमत: स्ट्रेचर पर ले जाया जाता है,जबकि शव को स्ट्रेचर पर नहीं ले जाकर उसे जेसीबी पर ले जाया जाने लगा. जेसीबी नगर पर्षद की है.
नगर थाने की पुलिस तत्काल शव को जेसीबी से सेंट्रल जेल रोड के अंतिम छोर के पास दफनाने ले गयी. इस संबंध बक्सर के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन