पटना : बीपीएससी दंत चिकित्सक परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित

Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने राज्य स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत दंत चिकित्सक प्रतियोगिता परीक्षा (साक्षात्कार) के अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी है. परीक्षा में 552 अभ्यर्थी सफल रहे हैं. इनमें अंशु प्रकाश ने प्रथम रैंक हासिल किया है. वहीं तनोज कुमार व मो तनवीर उद्दीन को क्रमश: दूसरा व तीसरा रैंक […]

विज्ञापन
पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने राज्य स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत दंत चिकित्सक प्रतियोगिता परीक्षा (साक्षात्कार) के अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी है.
परीक्षा में 552 अभ्यर्थी सफल रहे हैं. इनमें अंशु प्रकाश ने प्रथम रैंक हासिल किया है. वहीं तनोज कुमार व मो तनवीर उद्दीन को क्रमश: दूसरा व तीसरा रैंक मिला है. सफल होने वालों में अनारक्षित कैटेगरी के 281 अभ्यर्थी शामिल हैं. जबकि एससी कैटेगरी में 84, एसटी में छह, इबीसी में 99, बीसी में 66 तथा बीसी महिला कैटेगरी में 16 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये हैं.
आयोग की ओर से बताया गया है कि लिखित प्रतियोगिता परीक्षा में सफल 2222 अभ्यर्थियों में से 1833 साक्षात्कार में शामिल हुए थे, जबकि 389 अनुपस्थित रहे थे. साक्षात्कार में 75 अभ्यर्थियों द्वारा बीडीएस व निबंधन का मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया था, इस कारण उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गयी है. वहीं इसके अलावा परीक्षा का न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 30 प्राप्त नहीं करनेवाले 61 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द की गयी है.
टॉप टेन ( रैंक के अनुसार)
अंशु प्रकाश, तनोज कुमार, मो तनवीर उद्दीन, राजेश कुमार, नवनीत कुमार, मनीषा, मो इमरान हुसैन, पूजा लवली, कुमार सिद्धार्थ, संतोष झा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन