पटना : ईपीएफओ सदस्यों ने आयुक्त को पौन घंटे तक बनाया बंधक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के कर्मचारियों और अधिकारियों के रवैये से नाराज ईपीएफओ सदस्यों ने बुधवार को जम कर हंगामा किया. इसके बाद नाराज सदस्यों ने ईपीएफओ के आयुक्त एसके झा को लगभग पौन घंटे तक बंधक बनाये रखा. नाराज सदस्यों का आरोप था कि एक काम के लिए एक काउंटर से […]
विज्ञापन
पटना : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के कर्मचारियों और अधिकारियों के रवैये से नाराज ईपीएफओ सदस्यों ने बुधवार को जम कर हंगामा किया. इसके बाद नाराज सदस्यों ने ईपीएफओ के आयुक्त एसके झा को लगभग पौन घंटे तक बंधक बनाये रखा.
नाराज सदस्यों का आरोप था कि एक काम के लिए एक काउंटर से दूसरे काउंटर पर घुमाया जा रहा है. कोई कर्मचारी स्पष्ट जानकारी देने को तैयार नहीं है. सदस्यों ने बताया कि अपनी बात को उच्च अधिकारी के पास रखने की कोशिश की गयी, लेकिन सुरक्षा गार्ड ने साफ शब्दों में कहा कि साहब का आदेश है कि ऊपर बिना पास के कोई नहीं जायेगा.
पास पीआरओ साहब बनायेंगे. इस बीच पीआरओ के बिना सूचना के आधा घंटा गायब रहने पर आक्रोशित सदस्य बड़े अधिकारी से मिलने के लिए अड़ गये. इसी बीच ईपीएफओ के जोनल आयुक्त (बिहार-झारखंड) एसके झा के आ जाने के बाद लोग और आक्रोशित हो गये और उन्हें बंधक बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










