पटना : 22 से आरा स्टेशन पर रुकेगी कुंभ एक्सप्रेस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2018 8:57 AM
विज्ञापन
पटना : यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने ट्रेन संख्या 12369/12370 हावड़ा-हरिद्वार-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस का आरा स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया है. 22 सितंबर से आरा स्टेशन पर प्रयोग के तौर पर अगले छह माह के लिए दो-दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया गया है. रेलवे प्रशासन ने बताया कि केंद्रीय […]
विज्ञापन
पटना : यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने ट्रेन संख्या 12369/12370 हावड़ा-हरिद्वार-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस का आरा स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया है. 22 सितंबर से आरा स्टेशन पर प्रयोग के तौर पर अगले छह माह के लिए दो-दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया गया है.
रेलवे प्रशासन ने बताया कि केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री राज कुमार सिंह ने पिछले दिनों मांग किया था, इस मांग के आलोक में पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने निर्णय लिया है. 22 सितंबर से ट्रेन संख्या 12369 हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस रात्रि 9:33 बजे आरा पहुंचेगी व रात्रि 9:35 बजे रवाना होगी. वहीं, ट्रेन संख्या 12370 शाम 4:23 बजे आरा पहुंचेगी व 4:25 बजे हावड़ा के लिए रवाना होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










