पटना : धान बेचने के लिए पोर्टल पर करा सकते हैं निबंधन
Updated at : 20 Sep 2018 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सूबे के किसान धान बेचने के लिए सहकारिता विभाग के पोर्टल पर अपना निबंधन करा सकते हैं. सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने बुधवार को इसकी शुरूआत कर दी. किसानों से सामान्य धान 1750 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए का धान 1770 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर सरकार खरीदेगी. मंत्री ने […]
विज्ञापन
पटना : सूबे के किसान धान बेचने के लिए सहकारिता विभाग के पोर्टल पर अपना निबंधन करा सकते हैं. सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने बुधवार को इसकी शुरूआत कर दी. किसानों से सामान्य धान 1750 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए का धान 1770 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर सरकार खरीदेगी.
मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए संकल्पित है. 48 घंटे के भीतर आरटीजीएस के माध्यम से किसानों को भुगतान हो जायेगा. जिन किसानों ने अपना निबंधन कृषि विभाग में नहीं कराया है उन्हें पहले कृषि विभाग के पोर्टल पर अपना निबंधन कराना होगा. रैयत व गैर रैयत दोनों किसानों को यह प्रक्रिया अपनानी होगी. सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव अतुल प्रसाद ने बताया कि धान खरीद की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी की गयी है.
किसानों कितना धान बेेचेंगे इसकी भी सूचना व पोर्टल पर देंगे. इसी पोर्टल से किसान फसल सहायता योजना भी लाभ ले करते हैं. फसल सहायता योजना के तहत अब तक 581230 किसानों ने आवेदन किया है. इसमें 292075 रैयत और 289155 गैर रैयत किसान हैं. इस मौके पर निबंधक सहयोग समितियां रचना पाटिल और धान खरीद के स्टेट नोडल अफसर अभय झा भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




