पटना : पदाधिकारियों की नियुक्ति को अब नहीं होगा साक्षात्कार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक अभियंता एवं पशु चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति प्रक्रिया आसान कर दी गयी है. प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक अभियंता एवं पशु चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का प्रावधान खत्म कर दिया गया है. अब संबंधित परीक्षा में प्राप्त अंकों के […]
विज्ञापन
पटना : चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक अभियंता एवं पशु चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति प्रक्रिया आसान कर दी गयी है. प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक अभियंता एवं पशु चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का प्रावधान खत्म कर दिया गया है. अब संबंधित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मेधा सूची तैयार कर नियुक्ति की जायेगी.
राज्य के अंदर स्थित अभियंत्रण महाविद्यालयों, चिकित्सा महाविद्यालयों, पशु चिकित्सा महाविद्यालयों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए सभी आरक्षण कोटि में 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू होगा. बिहार सरकार ने इस बाबत संकल्प पत्र जारी कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










