जेडीयू विधायक के घर से चोरी हुई स्कॉर्पियो, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि आम जनता के साथ अब VIP भी आये दिन अपराधियों के निशाने पर आ रहे हैं. पटना में परबत्ता से जेडीयू विधायक रामानुज सिंह के कंकड़बाग आवास से स्कॉर्पियों चोरी हो गयी. घटना सुबह चार बजे के आसपास की बतायी जा रही है. […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि आम जनता के साथ अब VIP भी आये दिन अपराधियों के निशाने पर आ रहे हैं. पटना में परबत्ता से जेडीयू विधायक रामानुज सिंह के कंकड़बाग आवास से स्कॉर्पियों चोरी हो गयी. घटना सुबह चार बजे के आसपास की बतायी जा रही है. इस संबंध में विधायक रामानंद प्रसाद ने कंकड़बाग थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में लगी है. हालांकि, पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चोरों ने ने घटना को उनके कंकड़बाग स्थित निजी आवास पर अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि बीती रात उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी कंकड़बाग स्थिति अपने निजी आवास के बाहर लगाया था. सुबह उनकी गाड़ी वहां से गायब मिली. घटना के बाद सवाल यह भी उठ रहा है कि अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि सत्ताधारी पार्टी के विधायक की गाड़ी राजधानी पटना से चोरी कर लेते है. इससे पटना पुलिस की गस्ती और चौकसी पर भी सवाल खड़े करते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन