मॉनसून मेहरबान आज पटना में हो सकती है बारिश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2018 4:24 AM

विज्ञापन

पटना : शहर का मौसम शुक्रवार को खुशगवार हो गया. सुबह से ही तेज ठंडी हवा चलनी शुरू हो गयी. साइक्लोनिक असर के चलते चल रही इस तेज हवा के चलते सुबह से ही ठंडक महसूस होने लगी. लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. हालांकि, इस तेज हवा के चलते घूमड़-घूमड़ कर आ […]

विज्ञापन

पटना : शहर का मौसम शुक्रवार को खुशगवार हो गया. सुबह से ही तेज ठंडी हवा चलनी शुरू हो गयी. साइक्लोनिक असर के चलते चल रही इस तेज हवा के चलते सुबह से ही ठंडक महसूस होने लगी. लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. हालांकि, इस तेज हवा के चलते घूमड़-घूमड़ कर आ रहे बादल बिन बरसे उड़ गये. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ और उत्तर मध्य में सक्रिय साइक्लोन के चलते अचानक ये तेज हवा बही हैं. हालांकि, इसकी पूर्व संभावना नहीं जतायी गयी थी.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आठ तारीख को पटना सहित उत्तरी बिहार में ठीक ठाक बारिश होगी. हालांकि, नौ तारीख को पुरवइया हवा चलनी शुरू हो जायेगी. इसके चलते उत्तर बिहार में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है.

शुक्रवार को ठंडी हवा का यह असर रहा कि पटना शहर का तापमान पिछले दो माह में सबसे कम पहुंच गया. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31़ 4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहा. न्यूनतम तापमान 26़ 2 डिग्री सेल्सियस रहा. जानकारी के मुताबिक शहर में आज बेहद कम केवल आठ मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन