पटना : भाई को मोबाइल पर बता गंगा में किशोरी ने लगा दी छलांग, देखते ही देखते डूब गयी किशोरी, देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2018 1:38 PM
पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट पर किशोरी ने उफनती गंगा में छलांग लगा दी. स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ टीम की मदद से गंगा में छलांग लगायी किशोरी की तलाशी गुरुवार की देर शाम तक करायी, लेकिन टीम को कामयाबी नहीं मिली. […]
पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट पर किशोरी ने उफनती गंगा में छलांग लगा दी. स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ टीम की मदद से गंगा में छलांग लगायी किशोरी की तलाशी गुरुवार की देर शाम तक करायी, लेकिन टीम को कामयाबी नहीं मिली. थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि किशोरी की खोज जारी रहेगी. छलांग लगायी किशोरी के मामा राजीव रंजन मेहता ने बताया कि मेहंदीगंज के रानीपुर निवासी नरेश प्रसाद की पंद्रह वर्षीया पुत्री और उनकी भगिनी ने हाल ही में मैट्रिक परीक्षा पास की है. वह प्रतिदिन चौक के समीप में स्थित एक कोचिंग में पढ़ने के लिए जाती थी. गुरुवार को भी वह कोचिंग के लिए गयी.
https://www.youtube.com/watch?v=Rj3Z4OW9IzQ
भाई को मोबाइल पर दी थी सूचना
दोपहर में लगभग पौने एक बजे किशोरी ने बड़े भाई विकास के मोबाइल पर फोन कर बताया कि वह अभी चौक शिकारपुर में है और गंगा में डूबने जा रही है, जबकि किशोरी उससमय कंगन घाट पर थी, जहां रेलिंग से उफनती गंगा में उसने छलांग लगा दी. मामा ने बताया कि जिस समय यह घटना घटी, उस किशोरी की मां रीता देवी और भाई विकास झाऊगंज स्थित बैंक में रुपये निकालने गये थे. बहन का फोन सुन कर भाई और मां चौक शिकारपुर में उसे खोजने गये, तब तक वह गंगा में कूद चुकी थी. हालांकि, परिजन जब थाना पहुंचे, तो थानाध्यक्ष को स्थानीय लोगों ने बताया कि पीलारंग की सूट पहने एक लड़की ने छलांग लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










