पटना : आज से 13 सितंबर तक पैथोलॉजी लैब बंद रहेंगे, जांच में हो सकती है परेशानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पटना सहित पूरे बिहार में संचालित पैथोलॉजी लैब आज बंद रहेंगे. ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलाजिस्ट एसोसिएशन के तहत लैब संचालक पैथोलॉजी लैब को बंद करने का निर्णय लिये हैं. छह सितंबर 13 सितंबर तक बंद कर फैसला लिया गया है. एसोसिएशन के सदस्यों की माने तो हड़ताल के दौरान सरकारी एवं गैर […]
विज्ञापन
पटना : पटना सहित पूरे बिहार में संचालित पैथोलॉजी लैब आज बंद रहेंगे. ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलाजिस्ट एसोसिएशन के तहत लैब संचालक पैथोलॉजी लैब को बंद करने का निर्णय लिये हैं.
छह सितंबर 13 सितंबर तक बंद कर फैसला लिया गया है. एसोसिएशन के सदस्यों की माने तो हड़ताल के दौरान सरकारी एवं गैर सरकारी लेबोरेटरी, ब्लड बैंक और इमरजेंसी लैब में कार्यरत करीब 12 हजार टेक्नीशियन 6 से 13 सितंबर तक अपना कार्य नहीं करेंगे. ऐसे में सभी संस्थानों में आठ दिनों तक जांच बंद रहेगा. ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र प्रसाद ने कहा कि लेबोरेटरी काउंसिल बनाने सहित कई मांग को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के मंत्री सहित कई बड़े अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की गयी. बावजूद मांग को पूरा नहीं किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन