नकली सोने का सिक्का देकर कारोबारी से ठगे Rs 14.5 लाख

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : जानीपुर के किराना व्यवसायी उदय कुमार को एक जालसाज ने नकली सोने का सिक्का दे दिया और उससे साढ़े 14 लाख रुपये लेकर फरार हो गया. उदय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए जानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी. लेकिन इसके बावजूद जब जालसाज नहीं पकड़ा गया तो उदय कुमार ने […]

विज्ञापन

पटना : जानीपुर के किराना व्यवसायी उदय कुमार को एक जालसाज ने नकली सोने का सिक्का दे दिया और उससे साढ़े 14 लाख रुपये लेकर फरार हो गया. उदय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए जानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी. लेकिन इसके बावजूद जब जालसाज नहीं पकड़ा गया तो उदय कुमार ने एसएसपी से कार्रवाई करने की गुहार लगायी. बताया जाता है कि उदय कुमार के किराना दुकान से एक व्यक्ति सामान ले जाता था.

विज्ञापन

उसने उदय को दो सोने का सिक्का दिया और उससे मात्र एक हजार रुपया लिया. उदय कुमार ने सिक्के की जांच करायी तो वह सही निकला. इसके बाद फिर से उस व्यक्ति ने उदय कुमार को बताया कि उसके पास तीन सौ सिक्के है. अगर उसे लेना है तो 15 लाख रुपये देने होंगे. उदय कुमार ने मकान को गिरवी रख कर तो अपने रिश्तेदारों से पैसे लेकर जालसाज को साढ़े 14 लाख रुपये देकर कथित सोने के सिक्के को ले लिया. लेकिन जब वह उन सिक्कों की जांच आभूषण दुकान में कराने गया तो जानकारी मिली कि वह नकली है.

अंतिम संस्कार का भी पैसा डकार गये मुखिया व सचिव
पुलिस कर रही है छापेमारी
इस मामले में चार लोगों पर धारा 420 सहित अन्य धाराएं दर्ज की गयी हैं. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
– शशिकांत, थानाध्यक्ष, रानी तालाब

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन