पीयू में अब एलॉटमेंट कमेटी के तहत होगा हॉस्टलों का आवंटन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2018 3:49 AM
पटना : पटना यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को हॉस्टल कमेटी की बैठक हुई. बैठक में हाइकोर्ट के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा मांगी गयी रिपोर्ट पर चर्चा हुई. पीयू चार सितंबर को हॉस्टल से संबंधित सभी जानकारी जिला प्रशासन को हलफनामा के तौर पर सौपेंगी. बैठक में कई हॉस्टल अधीक्षक ने डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो एनके […]
पटना : पटना यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को हॉस्टल कमेटी की बैठक हुई. बैठक में हाइकोर्ट के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा मांगी गयी रिपोर्ट पर चर्चा हुई. पीयू चार सितंबर को हॉस्टल से संबंधित सभी जानकारी जिला प्रशासन को हलफनामा के तौर पर सौपेंगी. बैठक में कई हॉस्टल अधीक्षक ने डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो एनके झा को रिपोर्ट सौंप दी है. प्रो झा ने कहा कि हलफनामा में जिला प्रशासन को यह जानकारी देनी है कि पीयू के अधीन यूजी और पीजी हॉस्टल की स्थिति क्या है. किस हॉस्टल में कितने कमरे आवंटित है और कितने बिना आवंटित कमरे हैं. यह सभी जानकारी कमरा नंबर के साथ देनी है. इसके साथ हॉस्टल में पेयजल की स्थिति, कूलर के साथ अन्य सुविधाओं की जानकारी भी देनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










