पटना : केएस कॉलेज दानापुर प्रबंधन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : केएस कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन नेऊरा के प्रबंधन के खिलाफ बिहटा पुलिस ने धोखाधड़ी, साजिश रचने और अमानत में खयानत के आरोप में मामला दर्ज किया है. इनमें तीन लोगों को नामजद किया गया है. जिनमें कॉलेज के निदेशक मदन मुरारी, उप निदेशक नीतीश सिंह और विश्वनाथ यादव शामिल हैं. तीनों को आरोपित […]
विज्ञापन
पटना : केएस कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन नेऊरा के प्रबंधन के खिलाफ बिहटा पुलिस ने धोखाधड़ी, साजिश रचने और अमानत में खयानत के आरोप में मामला दर्ज किया है. इनमें तीन लोगों को नामजद किया गया है. जिनमें कॉलेज के निदेशक मदन मुरारी, उप निदेशक नीतीश सिंह और विश्वनाथ यादव शामिल हैं. तीनों को आरोपित बनाया गया है.
मामला एडमिशन से जुड़ा हुआ है. दरअसल बेगूसराय की रहने वाली प्रेमलता चौधरी का आरोप है कि कॉलेज की मान्यता नहीं होने के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने झूठ बोलकर उनकी बेटी का डीएलएड में एडमिशन लिया.
इसके लिए 1 लाख, 31 हजार, पांच सौ रुपये लिया गया. बाद में पता चला कि कॉलेज की मान्यता नहीं है. जब पैसा वापस मांगा गया तो निदेशक और उप निदेशक ने काफी दौड़ाने के बाद चेक दिया. जब चेक बैंक में लगायी तो पता चला कि खाते में पैसा नहीं है. बैंक ने रिपोर्ट दे दिया. इस पर प्रेमलता चाैधरी ने तत्काल बिहटा थाने में आवेदन दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










