वेंडिंग जोन में शिफ्ट होंगे यातायात में बाधा बने वेंडर्स, पहले चरण में 1515 वेंडर्स को मिलेगा लाभ
पटना : कागजों में चल रही नगर-निगम की वेडिंग जोन की योजना आखिरकार धरातल पर उतरने लगी हैं. ऐसे में अब ट्रैफिक की राह में बाधा बन रहे हाथ-ठेला और खोखा दुकानदारों को इस नीति के तहत जल्द ही वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जायेगा. निगम की ओर से चिह्नित 14 वेंडिंग जोन में 3 […]
पटना : कागजों में चल रही नगर-निगम की वेडिंग जोन की योजना आखिरकार धरातल पर उतरने लगी हैं. ऐसे में अब ट्रैफिक की राह में बाधा बन रहे हाथ-ठेला और खोखा दुकानदारों को इस नीति के तहत जल्द ही वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जायेगा. निगम की ओर से चिह्नित 14 वेंडिंग जोन में 3 जोन का डीपीआर तैयार कर निर्माण कार्य की दिशा में काम करने के लिए सरकार को भेज दिया गया है. यह कहना है नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन का. दरअसल महापौर सीता साहू की अध्यक्षता में शुक्रवार को मौर्या लोक स्थित नगर-निगम कार्यालय स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गयी. वेडिंग जोन, शव दाह गृह, निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने सहित कई बिंदुओं पर मुहर लगी. बैठक में दर्जनों वार्ड पार्षद मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए