पटना : गैंगरेप पीड़िता का कराया गया मेडिकल, कोर्ट में बयान आज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : जक्कनपुर गैंगरेप मामले में पुलिस दूसरे आरोपित श्यामल उर्फ बंगाली की तलाश कर रही है. इसके लिए कई जगह छापेमारी की गयी है. पुलिस ने उसके नात-रिश्तेदारों के घर भी छापेमारी की है लेकिन उसका पता नहीं चला है. जबकि एक आरोपित दीपक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष […]
विज्ञापन
पटना : जक्कनपुर गैंगरेप मामले में पुलिस दूसरे आरोपित श्यामल उर्फ बंगाली की तलाश कर रही है. इसके लिए कई जगह छापेमारी की गयी है. पुलिस ने उसके नात-रिश्तेदारों के घर भी छापेमारी की है लेकिन उसका पता नहीं चला है.
जबकि एक आरोपित दीपक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना है कि उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. वहीं पीड़िता का कोर्ट में 164 के तहत बयान सोमवार को दर्ज कराया जायेगा. पुलिस ने गैंग रेप पीड़िता का मेडिकल जांच कराया है. मेडिकल के लिए उसे पीएमसीएच भेजा गया था. पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट दो दिन बाद आ जायेगा. पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है. इसके अलावा उसके पिता का भी केस के आईओ के सामने बयान कराया गया है.
पीड़िता ने बताया कि शनिवार की सुबह उसकी बेटी स्कूल जाने के लिए निकली थी. इस दौरान दीपक और श्यामल उसे बहला-फुसला कर अपने भाड़े के मकान में ले गये. वहां पर उसके साथ दोनों ने रेप किया. घटना के वक्त किसी ने सूचना दिया इस पर पीड़िता का पिता दीपक के घर पहुंचा था. उसको देखते ही दोनों भाग गये थे. बाद में पुलिस ने केस दर्ज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन