सीआईएससीई : मिड टर्म परीक्षा नवंबर, 2019 व वार्षिक मार्च, 2020 में
Updated at : 19 Aug 2018 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) नौवीं व 11वीं कक्षा की परीक्षा के लिए देश भर के स्कूलों को ऑनलाइन प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने की योजना को तकनीक पूरी तरह विकसित नहीं होने के कारण मौजूदा सत्र के लिए टाल दिया गया है. इसलिए मौजूदा सत्र में नौवीं व 11वीं की परीक्षाएं […]
विज्ञापन
पटना : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) नौवीं व 11वीं कक्षा की परीक्षा के लिए देश भर के स्कूलों को ऑनलाइन प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने की योजना को तकनीक पूरी तरह विकसित नहीं होने के कारण मौजूदा सत्र के लिए टाल दिया गया है. इसलिए मौजूदा सत्र में नौवीं व 11वीं की परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ही करायी जायेंगी.
काउंसिल सत्र 2019-20 से इस प्रणाली को अमल में लायेगा. काउंसिल के मुख्य कार्यकारी सह सचिव गैरी अराथून ने एक पत्र के माध्यम से स्कूलों को यह जानकारी दी है. पत्र के अनुसार नौवीं व 11वीं की मिड टर्म परीक्षा नवंबर और वार्षिक परीक्षा मार्च माह में होगी. साथ ही परीक्षा की संभावित तिथियों का भी उल्लेख किया गया है. पत्र के अनुसार सत्र 2019-20 की नौवीं की मिड टर्म परीक्षा वर्ष 2019 में 4 से 25 नवंबर तक होगी. जबकि वार्षिक परीक्षा वर्ष 2020 में 10 फरवरी से 4 मार्च तक होगी.
काउंसिल के निर्देश के अनुसार स्कूलों को उक्त तिथियों तक अपना सिलेबस पूरा कराना होगा. फिलहाल बोर्ड ने मॉडल प्रश्नपत्र अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. इससे प्रश्नपत्र के प्रारूप को समझना आसान होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




