पटना : प्राइमरी सीटीईटी में शामिल हो सकेंगे बीएड डिग्रीधारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2018 5:44 AM
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में शामिल होने के इच्छुक बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राहत दी है. बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थी अब इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. बोर्ड की ओर से कहा गया है कि बीएड उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पहली से पांचवीं कक्षा में पढ़ाने के लिए सीटीईटी […]
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में शामिल होने के इच्छुक बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राहत दी है. बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थी अब इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.
बोर्ड की ओर से कहा गया है कि बीएड उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पहली से पांचवीं कक्षा में पढ़ाने के लिए सीटीईटी में शामिल होंगे. उल्लेखनीय है कि गत एक अगस्त को बोर्ड की ओर से एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि प्राइमरी स्तर के लिए सीटीईटी में बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को स्थान नहीं दिया जायेगा.
जानकारी के अनुसार मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों का पालन करते हुए यह निर्णय लिया गया है. बीएड उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को एक से पांचवीं कक्षा के बच्चों को पढ़ाने के संबंध में एनसीटीई ने प्रावधान किया है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वैसे बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थी जो पहली से पांचवीं व छठी से आठवीं तक को पढ़ाने के इच्छुक हों, उन्हें दोनों पेपर की परीक्षा देनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










