फतुहा : मालगाड़ी और ट्रक में टक्कर, शंटिंगमैन घायल
Updated at : 19 Aug 2018 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

फतुहा : फतुहा रेलवे यार्ड में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी मालगाड़ी शंट करने के दौरान रेलवे ट्रैक पर ट्रक के अचानक से आ जाने से मालगाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गयी. घटना में मालगाड़ी की पिछली बोगी में बैठा शंटिंगमैन बिजेंद्र प्रसाद (सबनीमा,अथमलगोला) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल शंटिंगमैन […]
विज्ञापन
फतुहा : फतुहा रेलवे यार्ड में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी मालगाड़ी शंट करने के दौरान रेलवे ट्रैक पर ट्रक के अचानक से आ जाने से मालगाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गयी. घटना में मालगाड़ी की पिछली बोगी में बैठा शंटिंगमैन बिजेंद्र प्रसाद (सबनीमा,अथमलगोला) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल शंटिंगमैन को इलाज के लिए फतुहा पीएचसी बाद में उसे एनएमसीएच रेफर कर दिया. फतुहा रेलवे यार्ड में शनिवार को सुबह मालगाड़ी को शंट किया जा रहा था. ट्रेन की पिछली बोगी में शंटिंगमैन बैठा था.
शंटिंगमैन की जैसे ही रेलवे ट्रैक पर आये ट्रक नजर पड़ी. उसने तत्काल वॉकी-टॉकी से ड्राइवर को सूचना दी. ड्राइवर ने तत्काल ट्रेन रोक दी, लेकिन ट्रेन रोकने के क्रम में फतुहा यार्ड में माल अनलोड कर लौट रहे ट्रक से जा टकरायी. दुर्घटना के बाद ट्रक रेलवे ट्रैक पर जा गिरा. ट्रक ड्राइवर भाग निकला. क्रेन की मदद से ट्रक को ट्रैक से हटाया गया. स्टेशन प्रबंधक रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




