बकाये का 4.20 लाख लेने पहुंचे शराब सप्लायर को मार डाला

Updated at : 11 Aug 2018 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
बकाये का 4.20 लाख लेने पहुंचे शराब सप्लायर को मार डाला

दुस्साहस. दो दोस्तों का गला रेता, एक की मौत, दूसरा गंभीर फुलवारीशरीफ : शराब डिलीवरी के बकाये चार लाख बीस हजार रुपये लेने पहुंचे सप्लायर और उसके एक साथी को शराब कारोबारियों ने ही गला रेतकर मार डाला और उदैनी गांव के बधार में फेंक कर फरार हो गये. इसमें एक सप्लायर की मौत हो […]

विज्ञापन

दुस्साहस. दो दोस्तों का गला रेता, एक की मौत, दूसरा गंभीर

फुलवारीशरीफ : शराब डिलीवरी के बकाये चार लाख बीस हजार रुपये लेने पहुंचे सप्लायर और उसके एक साथी को शराब कारोबारियों ने ही गला रेतकर मार डाला और उदैनी गांव के बधार में फेंक कर फरार हो गये. इसमें एक सप्लायर की मौत हो गयी, जबकि दूसरा साथी घायलावस्था में भागकर ब्रहमपुर गांव के पास आकर बेहोश हो गया. वारदात को गुरुवार की देर रात अंजाम दिया गया था. शुक्रवार की सुबह ब्रहमपुर के पास बेहोश पड़े युवक को देख लोगों ने पुलिस को खबर किया तब उसने अपने साथी की हत्या की जानकारी दी.इसके तत्काल बाद गोपालपुर व रामकृष्णा नगर थानाें की पुलिस हरकत में आयी और उदैनी गांव के बधार से सप्लायर की लाश बरामद की.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को इलाज
के लिए अस्पताल. मृतक की शिनाख्त नदी थाना के सबलपुर निवासी
उत्तम पासवान के रूप में की गयी, जबकि घायल का नाम बबलू महतो बताया जा रहा है. घायल बबलू महतो के बयान पर पत्रकार नगर थाना
के विजय नगर निवासी मनीष, अवनीश और प्रेम राज सहित आठ लोगों
के खिलाफ हत्या का नामजद मामला रामकृष्णा नगर थाने में दर्ज कराया
गया है. पुलिस ने इस मामले में
अवनीश की गिरफ्तारी के बाद अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी पुलिस
हालांकि इस मामले में मृतक उत्तम पासवान के परिजनों का कहना है कि व शराब सप्लाई नहीं करता था, बल्कि अपने दोस्त मनीष को तीन लाख तीस हजार बतौर कर्ज दिया था .वहीं, पुलिस का कहना है की ये सभी लोग शराब के अवैध कारोबार से जुड़े थे. शराब सप्लाई के चार लाख बीस हजार रुपये लेने पहुंचे थे. इस मामले में अनुसंधान के क्रम के पुलिस पटना बाईपास से लेकर ब्रह्मपुर और उदैनी गांव तक लगे आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाले में जुटी है. गुरुवार की रात उत्तम पासवान अपने एक साथी बबलू महतो के साथ पत्रकार नगर के विजय नगर पहुंचा और शराब सप्लाई का बकाया रुपये मांगने लगा.
यहां अवनीश,मनीष और प्रेमराज ने साजिश के तहत दोनों को झांसे में लेकर आधी रात अन्यत्र ले गये और गला रेतकर मार डाला. हत्यारों ने समझा की दोनों मर गये तो उत्तम पासवान और बबलू महतो को उदैनी गांव के बधार के ले जाकर फेंक दिया. हालांकि, बबलू की सांसें चल रही थीं और वह भागकर ब्रह्मपुर गांव के पास आकर बेहोश होकर गिर पड़ा. इधर सुबह होते ही लोगों ने बेहोश पड़े बबलू महतो के बारे में पुलिस को खबर की. उधर उदैनी गांव के बधार में भी एक लाश मिलने की खबर मिलते ही गोपालपुर थाना पहुंच गया.
इधर, घायल बबलू महतो के बयान के बाद रामकृष्ण नगर और गोपालपुर थानों की पुलिस ने एक- दूसरे से संपर्क किया तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ. वहीं, मृतक उत्तम पासवान उर्फ मंटू के पिता गाड़ी कारोबारी पप्पू पासवान ने बताया की उनका पुत्र उत्तम पासवान और बबलू मनीष के पास बकाया पैसा मांगने गये थे. उत्तम पासवान ने तीन माह पहले उसके ही मित्र पटना के हनुमान नगर निवसी मनीष कुमार की मां की श्राद्ध के लिए तीन लाख बीस हजार रुपये कर्ज दिये थे. इस कर्ज का एग्रीमेंट भी स्टंप पेपर भी हुआ है . शुक्रवार को एग्रीमेंट का अंतिम दिन था. मनीष कुमार ने गुरुवार की शाम को 60 हजार रुपये देने के लिए बुलाया था. बकाया रुपये लेने के लिए उत्तम पासवान गांव के अपने मित्र बबलू को मोटरसाइकिल लेकर गया था.
मृतक के पिता ने कहा कि हमारा बेटा शराब सप्लाइर नहीं था, बल्कि वह पिकअप वैन चलवाता था. मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि बकाया रुपया नहीं देने के चलते साजिश के तहत मनीष कुमार उसका भाई प्रेम कुमार और अवनीश ने उनके बेटे की हत्या कर दी. उन्होंने पुलिस को यह भी बताया है की मनीष कुमार का पूरा परिवार अवैध शराब कारोबार में शामिल है. कुछ माह पहले मनीष अवैध शराब के धंधे मे जेल भी जा चुका है. जक्कनपुर थाने में मनीष और उसके परिवार पर कई मामले दर्ज हैं.
आठ लोगों को नामजद अभियुक्त
घायल बबलू ने रामकृष्णा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुये बताया कि मनीष कुमार बिकी शराब का पैसा
लेने के लिए रामकृष्णा नगर के
बाईपास पर बुलाया था. उसके कहने के मुताबिक बाइक से दोनों पहुंच गये. तभी मनीष कुमार ने दोनों को जगनपुरा उदैयनी रोड ले गया. तभी मनीष से नोक- झोंक हो गयी. पहले से प्लान किये बैठे मनीष ने अपने भाई प्रेम और अश्विनी समेत आठ लोगों ने तेज हथियार और चाकू से मेरा और उत्तम पासवान का गला रेत दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन