बिहार की रहने वाली किशोरी से गुरुग्राम में हैवानियत, बच्चे को दिया जन्म

Updated:
विज्ञापन

गुरुग्राम : एक व्यक्ति के हाथों बार-बार बलात्कार की शिकार बनी एक किशोरी ने आज यहां एक अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया. गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सुभाष बोकान ने पीटीआई भाषा को बताया कि किशोरी के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. सुभाष ���ोकान के अनुसार लड़की ने […]

विज्ञापन

गुरुग्राम : एक व्यक्ति के हाथों बार-बार बलात्कार की शिकार बनी एक किशोरी ने आज यहां एक अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया. गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सुभाष बोकान ने पीटीआई भाषा को बताया कि किशोरी के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुभाष बोकान के अनुसार लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी राजन तिवारी ने पिछले कुछ महीनों के दौरान उससे कई बार बलात्कार किया. लड़की बिहार की है और वह यहां अपने माता-पिता के साथ पांच साल से रह रही है. बोकाने ने कहा, जांच के दौरान पता चला कि तिवारी ने पहली बार नवंबर में उससे उसके अकेले पाकर बलात्कार किया और उसके बाद दिसंबर में भी कई बार उसने उसके साथ घिनौना कृत्य किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता और उसके माता-पिता को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम की धमकी दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन