फुलवारीशरीफ : मुख्यमंत्री चैनपुर दलित टोले में करेंगे झंडोत्तोलन
Updated at : 06 Aug 2018 9:31 AM (IST)
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संपतचक प्रखंड की चिरपुरा पंचायत के चैनपुर दलित टोले में इस बार झंडाेत्तोलन करेंगे. इसकी तैयारी के लिए जिला के आलाधिकारियों की टीम प्रतिदिन चैनपुरा दलित टोले में जाकर स्थल निरीक्षण कर रही है. मुख्यमंत्री के आने को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है. इस बाबत […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संपतचक प्रखंड की चिरपुरा पंचायत के चैनपुर दलित टोले में इस बार झंडाेत्तोलन करेंगे. इसकी तैयारी के लिए जिला के आलाधिकारियों की टीम प्रतिदिन चैनपुरा दलित टोले में जाकर स्थल निरीक्षण कर रही है. मुख्यमंत्री के आने को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है.
इस बाबत बीडीओ उषा कुमारी ने बताया कि झंडा फहराने के लिए दलित बुजुर्ग की खोज जारी है. मुखिया सतीश कुमार ने बताया कि दो दिन पहले जिलाधिकारी कुमार रवि भी निरीक्षण कर चुके हैं. जिलाधिकारी ने तैयारियों के लिए दिशा- निर्देश भी दिया है. उन्होंने बताया कि झंडाेत्तोलन समारोह चैनपुर हाईस्कूल में आयोजित किया जायेगा. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




