दानापुर: वर्चस्व को लेकर पेठिया बाजार में गोलीबारी से दहशत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2018 5:02 AM
दानापुर : गुरुवार की रात नगर में वर्चस्व कायम करने के लिए दो गुटों के बीच गोलीबारी होने का मामला सामने आया है. थाने के झुनझुनवाला पार्क के पास और पेठिया बाजार में दोनों गुट एक-दूसरे के खिलाफ हवाई फायरिंग की. फायरिंग से दुकानदारों में दहशत व्याप्त है. डर-सहमे दुकानदार मुंह खोलने को तैयार नहीं […]
दानापुर : गुरुवार की रात नगर में वर्चस्व कायम करने के लिए दो गुटों के बीच गोलीबारी होने का मामला सामने आया है. थाने के झुनझुनवाला पार्क के पास और पेठिया बाजार में दोनों गुट एक-दूसरे के खिलाफ हवाई फायरिंग की. फायरिंग से दुकानदारों में दहशत व्याप्त है. डर-सहमे दुकानदार मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं. पुलिस भी फायरिंग की बात से इन्कार कर रही है.
बताया जाता है कि गुरुवार को झुनझुनवाला पार्क के पास एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट के कुछ युवकों के साथ मारपीट और फायरिंग की. इससे गुस्साये दूसरे गुट के युवकों ने देर रात को पेठिया बाजार में करीब छह राउंड हवाई फायरिंग की . दो बार हुई फायरिंग से एक बार फिर दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










