पटना : दो करोड़ से अधिक बच्चों को अल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य : मंगल पांडेय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : बिहार वर्ष 2020 तक युवा राज्य बनेगा. यहां के सभी युवा स्वस्थ रहेंगे तभी राज्य की समृद्धि होगी. बच्चे और युवाओं को स्वस्थ रखने के लिए 1 से 19 साल तक के 2,12,20,212 बच्चों को कृमिमुक्त करने की दवा अल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य है. इनमें जो छूट जायेंगे उन्हें मॉपअप दिवस 13 अगस्त […]
विज्ञापन
पटना : बिहार वर्ष 2020 तक युवा राज्य बनेगा. यहां के सभी युवा स्वस्थ रहेंगे तभी राज्य की समृद्धि होगी. बच्चे और युवाओं को स्वस्थ रखने के लिए 1 से 19 साल तक के 2,12,20,212 बच्चों को कृमिमुक्त करने की दवा अल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य है. इनमें जो छूट जायेंगे उन्हें मॉपअप दिवस 13 अगस्त को कृमिमुक्ति की दवाई खिलायी जायेगी.
उक्त बातें स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहीं. वे गुरुवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस समारोह का आयोजन गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और समेकित बाल विकास सेवाएं (समाज कल्याण विभाग) बिहार सरकार की सहयोग से प्रदेश के 17 जिलों में किया गया. इनमें अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, दरभंगा, जहानाबाद, कटिहार, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर, शिवहर, शेखपुरा और वैशाली शामिल हैं.
इन जिलों के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में 1 से 19 साल तक के सभी बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलायी गयी. इस अवसर पर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक लोकेश कुमार सिंह, अपर कार्यपालक निदेशक डॉ करुणा कुमारी, बिहार एनसीसी के कर्नल डीके गौतम, डॉ आरडी रंजन, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन