राज्यपाल के खिलाफ दुष्प्रचार करना शर्मनाक : देवेश कुमार

Updated at : 02 Aug 2018 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल के खिलाफ दुष्प्रचार करना शर्मनाक : देवेश कुमार

पटना : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी देवेश कुमार ने पिछले दिनों राज्यपाल के खिलाफ किये गये दुष्प्रचार को शर्मनाक बताया है. उन्होंने कहा कि राजद नेता सहित कुछ तथाकथित लोग सतही राजनीति के लिए राज्यपाल के संवैधानिक पद को भी घसीटने से नहीं चुके. जो मुद्दा खत्म हो चुका है उसे बार-बार […]

विज्ञापन
पटना : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी देवेश कुमार ने पिछले दिनों राज्यपाल के खिलाफ किये गये दुष्प्रचार को शर्मनाक बताया है.
उन्होंने कहा कि राजद नेता सहित कुछ तथाकथित लोग सतही राजनीति के लिए राज्यपाल के संवैधानिक पद को भी घसीटने से नहीं चुके. जो मुद्दा खत्म हो चुका है उसे बार-बार कुरेदने में लगे हैं. कुमार ने कहा कि पिछले दिनों मीडिया और सोशल मीडिया में भाजपा के विधान पार्षद और प्रवक्ता नवल किशोर यादव की एक छह सेकेंड की वीडियो वायरल कर दी गयी थी. इराज्यपाल के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया, जो शर्मनाक है.
यह कुछ दिनों पहले का वीडियो है, जो नवल किशोर यादव के एक पत्रकार के साथ ‘ऑफ द रिकॉर्ड’ बातचीत के दौरान रिकॉर्ड कर लिया गया था. इसे जोड़-तोड़ व कट-पेस्ट कर खबर माध्यमों में दुष्प्रचारित किया गया था. इस घटना के बाद नवल किशोर यादव ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर दिखाने पर अफसोस जाहिर किया था. यही नहीं महामहिम के सम्मान में उनसे निजी तौर पर राजभवन जाकर मुलाकात की और स्थिति स्पष्ट करते हुए सफाई देकर खेद प्रकट किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन