पटना : नये सत्र से सर्टिफिकेट कोर्स की फीस होगी कम

Updated at : 27 Jul 2018 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : नये सत्र से सर्टिफिकेट कोर्स की फीस होगी कम

पटना : जेडी वीमेंस कॉलेज में नये सत्र के लिए सर्टिफिकेट कोर्सेज में नामांकन शुरू हो गया है. नये सत्र से इन कोर्स की फीस कम कर दी गयी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्राएं इसका लाभ उठा पाएं. कॉलेज में चलनेवाले एडऑन या सर्टिफिकेट कोर्स में मास कम्यूनिकेशन, फैशन डिजाइनिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, बिजनेस इंग्लिश […]

विज्ञापन
पटना : जेडी वीमेंस कॉलेज में नये सत्र के लिए सर्टिफिकेट कोर्सेज में नामांकन शुरू हो गया है. नये सत्र से इन कोर्स की फीस कम कर दी गयी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्राएं इसका लाभ उठा पाएं. कॉलेज में चलनेवाले एडऑन या सर्टिफिकेट कोर्स में मास कम्यूनिकेशन, फैशन डिजाइनिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, बिजनेस इंग्लिश और ब्यूटी हेल्थ एंड कल्चर हैं.
सभी कोर्स में लगभग 30 सीटें हैं जिनके लिए नामांकन भी शुरू हो गया है. फैशन डिजाइनिंग में आधी से ज्यादा सीटें भर चुकी हैं. जबकि अन्य कोर्स में अभी नामांकन जारी है. इन कोर्स का उद्देश्य छात्राओं को स्वावलंबी बनाना है. नये सत्र में छात्राओं के लिए नेट और मधुबनी पेंटिंग की क्लास भी चलेगी.
फैशन डिजाइनिंग की फीस हुई आधी, मास कम्यूनिकेशन अब छह हजार में : छात्राओं में फैशन डिजाइनिंग की डिमांड शुरू से ही ज्यादा रही है. पहले छात्राओं को इस कोर्स के लिए बारह हजार रुपये देने पड़ते थे. अब फीस छह हजार रुपये कर दी गयी है. मास कम्यूनिकेशन की फीस नौ हजार से घट कर छह हजार रुपये कर दी गयी है. इस कोर्स में थ्योरी के अलावा प्रैक्टिकल क्लासें भी होती हैं जिनमें छात्राएं एफएम रेडियो और विभिन्न अखबारों में ट्रेनिंग पाती हैं.
नये सत्र से ऑडियो वीडियो क्लास की व्यवस्था कॉलेज में की जायेगी. फैशन डिजाइनिंग में छात्राओं को कपड़े डिजाइन करना, सिलाई करना, विभिन्न प्रकार की पेंटिंग और अन्य चीजें सिखायी जाती हैं. नये सत्र से विभाग की सारी मशीन और अन्य चीजों को रिपेयर कराया जायेगा. साथ ही नये संसाधन भी उपलब्ध कराये जायेंगे.
सर्टिफिकेट कोर्स की फीस कम की गयी है. चार से छह हजार के बीच इसकी फीस लगेगी. बिजनेस इंग्लिश में छात्राओं को बेसिक ग्रामर से लेकर प्रतियोगिता स्तर पर इंग्लिश पढ़ाई जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन